Esha Gupta ने टाइट टॉप में शेयर की ऐसी जबरदस्त तस्वीर, देखकर बोले लोग- संस्कार काफी बड़े हैं...

By एकता | May 25, 2022

अभिनेत्री ईशा गुप्ता बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में शुमार है। ईशा का हॉट फिगर देखकर अच्छे भले लोगों के होश उड़ जाते हैं। अभिनेत्री भी अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। ईशा आये दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर लोगों के दिल धड़का देती हैं। इसी कड़ी को जारी रखते हुए अभिनेत्री ने बीते दिन अपनी एक और जबरदस्त तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरें देखकर लोगों को जोर का झटका लग गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही इस तस्वीर को ईशा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सेल्फी वाला इमोजी पोस्ट किया। अभिनेत्री नीले रंग की पैंट और सफ़ेद रंग के टॉप पहने नजर आ रही हैं। बालों को बांधकर, बड़े-बड़े खूबसूरत गोल ईयररिंग्स के साथ ईशा ने अपने सेक्सी लुक को कम्पलीट किया है। हमेशा की तरफ इस लेटेस्ट तस्वीर में भी अभिनेत्री अपने हॉट कर्व्स को दिखाने से बाज नहीं आ रही हैं। वह शीशे के सामने खड़े होकर क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: पति को घर छोड़कर छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची Disha Parmar, बिकिनी वाला वीडियो शेयर कर उड़ाए लोगों के होश

तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन

ईशा गुप्ता का हॉट अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उनकी इस तस्वीर को लगभग पांच लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। अभिनेत्री के हॉट लुक्स की तारीफ करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, "वाओ हॉट बम"। एक अन्य ने कमेंट किया, "संस्कार उम्र से ज्यादा बड़े हो गए हैं"। एक अन्य ने लिखा, "क्या लग रही हैं"। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, "बाबा निराला का जादू है"।

इसे भी पढ़ें: Gym पहुंची दिशा पाटनी के साथ लड़को ने की छेड़खानी, अभिनेत्री ने Tiger Shroff स्टाइल में दिया जवाब

प्रोफेशनल लाइफ

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही एमएक्स प्लेयर की हिट क्राइम ड्रामा वेब सीरीज़ आश्रम के तीसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में अभिनेता बॉबी देओल लीड रोल में हैं। आश्रम का तीसरा सीजन एमएक्स प्लेयर पर 3 जून को रिलीज किया जायेगा। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आएगी।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में सियासी भूचाल: AIADMK में बड़ी टूट के संकेत, 30 से ज़्यादा विधायक विजय की TVK का थाम सकते हैं दामन

सावधान! आपकी ये गलतियां अचानक बढ़ा सकती हैं Migraine का दर्द, Expert ने बताए Triggers

दुनिया भी छोड़नी पड़ती है, Mamata Banerjee के इस्तीफ़ा न देने पर दिलीप घोष का तीखा जवाब, बंगाल में सियासी घमासान

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन का क्या है महत्व? जानें इस Mysterious Cave का अमर रहस्य