2022 तक देश के सभी गांवों में संचार सम्पर्क स्थापित करने का लक्ष्य : रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय ब्राडबैंड मिशन के तहत आप्टिकल फाइबर, रेडियो नेटवर्क एवं उपग्रह सहित अन्य प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करते हुए वर्ष 2022 तक पश्चिम चंपारण के गांवों सहित देश के सभी गांव तक सम्पर्क स्थापित करना है। लोकसभा में डा. संजय जायसवाल के प्रश्न के उत्तर में संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी। देश में डिजिटल सम्पर्क की व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत संबंधी सुप्रिया सुले के पूरक प्रश्न के उत्तर में प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता देश में संचार आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की है।

इसे भी पढ़ें: SC ने परमबीर सिंह को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की दी इजाजत, कोई भी निर्देश देने से इनकार

उन्होंने यह भी कहा कि देश में 70 करोड़ स्मार्ट फोन हैं और इसमें से अच्छी खासी संख्या देश के ग्रामीण इलाकों में हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार भारतनेट, ब्राडबैंड और उपग्रह संचार के माध्यम से देश के सुदूर क्षेत्रोंदूरसंचार की पहुंच को कायम कर रही है। भाजपा सांसद हेमामालिनी के मथुरा में बेहतर संचार सुविधा प्रदान करने की मांग पर प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने विभाग को निर्देश दिया है कि धार्मिक क्षेत्रों सहित सभी पर्यटक स्थलों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए, चाहे, बद्रीनाथ-केदारनाथ हो या काशी-मथुरा अथवा अजमेर शरीफ हो।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया