एटा: फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने के आरोप में पूर्व एसडीएम और तहसीलदार समेत 17 के खिलाफ प्राथमिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में एक महिला की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के मामले में करीब नौ वर्ष बाद अदालत के आदेश पर पूर्व उपजिलाधिकारी (एसडीएम), तत्कालीन तहसीलदार और राजस्व विभाग के कर्मचारियों समेत 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दबंगों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से उसकी पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की कोशिश की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार खटोटा गांव निवासी कंठश्री ने अदालत में याचिका दाखिल कर कहा था कि उसके पिता बनारसी लाल ने एक वैध वसीयत के माध्यम से कृषि भूमि और एक मकान उसे दिया था, लेकिन आरोपियों ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी वसीयत तैयार कर कृषि भूमि और मकान अपने नाम करा लिए।

मामले के 17 आरोपियों में तत्कालीन एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार बीके छत्रपति, एक लेखपाल, एक राजस्व निरीक्षक, शिवराज, सत्यभान सिंह, प्रेमवती, प्रदीप यादव और अन्य शामिल थे। अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया, अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन