Delhi में ईयू प्रमुख उर्सुला डेर की स्टाइलिश पोशाकों ने खींचा ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

भारत दौरे पर आईं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन सिर्फ अपनी मौजूदगी को लेकर ही नहीं, बल्कि दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान पहनी गईं अपनी आकर्षक पोशाकों को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में ईयू की नेता सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुईं और इस दौरान उन्होंने कत्थई और सुनहरे रंग के रेशमी ब्रोकेड का परिधान पहना था।

मंगलवार को, जब भारत और यूरोपीय संघ ने सभी समझौतों की जननी कहे जाने वाले एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, तो उन्होंने हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की ओर इस दौरान उन्होंने नीले रंग की पोशाक और सफेद पैंट पहनी हुई थी।

भारत में आयोजित कार्यक्रमों में यूरोपीय संघ प्रमुख के पहनावे ने फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) का भी ध्यान आकर्षित किया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, एफडीसीआई ने इसे वैश्विक मंच पर भारतीय फैशन के लिए गौरव का क्षण बताया है।

प्रमुख खबरें

JNU यौन उत्पीड़न केस: Congress MP Bimol Akoijam के खिलाफ BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

PM Narendra Modi के बतौर शासन प्रमुख 25 साल पूरे, MP Cabinet ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव

Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त

Riyadh Airport पर Houthi हमले में 13 की मौत, 99% से ज्यादा उड़ानें रद्द होने पर Saudi सख्त