जानिए क्या है एस्ट्राजेनेका और यूरोपीय संघ के बीच का विवाद?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ ने बुधवार को ब्रसेल्स की एक अदालत से टीका निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका को तत्काल कोविड-19 टीके की बाकी बची खुराकों की आपूर्ति करने के संबंध में आदेश देने का अनुरोध किया। यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा ने एस्ट्राजेनेका पर कोविड-19 टीके की तय खुराकें देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। सत्ताइस सदस्यीय यूरोपीय संघ के साथ कंपनी एस्ट्राजेनेका ने शुरुआती दौर में टीके की 30 करोड़ खुराकों की आपूर्ति को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जो सभी सदस्यों के बीच वितरित होनी थीं। इसके साथ ही आने वाले समय में 10 करोड़ और खुराकों का विकल्प भी रखा गया था। टीके की ये खुराकें वर्ष 2021 के दौरान दी जानी थीं लेकिन पहली तिमाही में केवल तीन करोड़ खुराकें ही उपलब्ध कराई गईं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के साथ संबध और सुधारना चाहता है पाकिस्तान, पेश की नई योजना

यूरोपीय संघ के मुताबिक, कंपनी ने दूसरी तिमाही में केवल सात करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है जबकि उसने 18 करोड़ खुराक देने का वादा किया था। यूरोपीय संघ के वकील राफेल जाफ़राली ने अदालत से कहा कि कंपनी से अब दिसंबर के अंत तक टीके की पूरी खुराक उपलब्ध कराने की उम्मीद है लेकिन छह महीने की देरी के साथ, ये साफ तौर पर विफलता है। उन्होंने दलील दी कि समझौते की शर्त के तहत टीके की तय खुराकों की आपूर्ति के लिए एस्ट्राजेनेका को यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में स्थित इकाइयों को उत्पादन के लिए उपयोग करना चाहिए। जाफ़राली ने कहा कि कंपनी ने समझौते का उल्लंघन करते हुए संघ को दी जाने वाली पांच करोड़ खुराकें अन्य देशों को भेज दीं जबकि इनकी आपूर्ति यूरोपीय संघ को की जानी चाहिए थी। एक तरफ जहां संघ ने एस्ट्राजेनेका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है, वहीं कंपनी का कहना है कि वह पूरी तरह समझौते को लेकर बाध्यकारी है। हालांकि, कंपनी का तर्क है कि टीका उत्पादन एक जटिल प्रक्रिया है और उसने समय पर टीके की खुराकों की आपूर्ति करने का प्रयास किया। कंपनी के वकील बुधवार के बाद अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला