यूरोपीय संघ ने ‘फ्रीज’ की गयी रूसी धनराशि से ब्याज में मिले 1.6 अरब डॉलर यूक्रेन को दिये

By Prabhasakshi News Desk | Jul 26, 2024

हेग (नीदरलैंड्स) । यूरोपीय संघ (ईयू) ने घोषणा की कि उसने यूक्रेन की सहायता के लिए 1.5 अरब यूरो (1.6 अरब अमेरिकी डॉलर) उपलब्ध कराये हैं, जो ‘फ्रीज’ की गई रूसी धनराशि के मुनाफे से प्राप्त ब्याज की पहली खेप है। मई में यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देश रूसी केंद्रीय बैंक की परिसंपत्तियों में शामिल 210 अरब यूरो (225 अरब अमेरिकी डॉलर) से अर्जित ब्याज का युद्धग्रस्त यूक्रेन को सैन्य सहायता पहुंचाने तथा वहां पुनर्निर्माण के प्रयासों पर खर्च करने पर सहमत हुए थे। रूस द्वारा यूक्रेन में पूर्ण युद्ध छेड़ने पर उसपर (रूस पर) पाबंदियां लगाने के तहत उसके (रूस) पैसे को ‘फ्रीज’ कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली

Vibe Movie Review | कॉमेडी और जासूसी के चक्कर में उलझी कुणाल खेमू की फिल्म, दूसरे हाफ में धीमी पड़ी रफ्तार

UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Ballia में आयु प्रमाणपत्र में हेरफेर: पूर्व CMO और 3 डॉक्टरों समेत 5 पर FIR