UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 18, 2026

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2027 के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

यूपीएससी ESE के लिए योग्यता


- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री (बी.ई/बीटेक) हासिल की हो।

- सिविल, मैकनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग इन चार ब्रांच के अभ्यर्थी ही योग्य हैं।

- या कैंडिडेट का इंस्टीट्यूशन मेंबरशिप एग्जामिनेश (IETE) या एसोसिएट मेंबरशिप एग्जामिनेशन क्वालिफाई किया हो।

- वहीं, कुछ पदों के लिए जैसे (IRRS) के लिए एमएससी (फिजिक्स/इलेक्ट्ऱॉनिक्स/वायरलेस/ कम्युनिकेशन) वाले भी योग्य होंगे।

- उम्मीदवार ने कम से कम 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 30 वर्ष का न हुआ हो। उम्र की निर्धारण के लिए 1 जनवरी 2027 की तारीख देखी जाएगी। यदि इसे एज लिमिट के हिसाब से देखा जाए, तो कैंडिडेट का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले 1 जनवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।

- वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

तीन चरणों में होगा सेलेक्शन

पहला स्टेज- इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम: यह ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। जिसके जरिए कैंडिडेट्स प्रमुख परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएंगे। इस एग्जाम में 2 पेपर अधिकतम 500 नंबर के होंगे। वहीं, पेपर-I 200 नंबर और पेपर-II 300 नंबर का पूछा जाएगा। जिसके मेरिट लिस्ट बनेगी।

स्टेज 2- इंजीनियरिंग सर्विस मेन एग्जाम: इसमें भी दो कन्वेशियल टाइप पेपर इंजीनियरिंग से संबंधित आएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। हर पेपर 300 नंबर का होगा।

स्टेज 3- इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट: साक्षात्कार भी 200 नंबर का होगा। जिसमें कैंडिडेट्स के व्यक्तित्व हो देखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Disha Salian Case: भाई Aaditya Thackeray के बचाव में आए Amit Thackeray, कहा- वो शामिल नहीं हो सकते

DUSU Election रिजल्ट के बाद विजय जुलूसों पर Delhi High Court ने लगाई पूरी तरह रोक

Vishwakhabram: Trump दबाव बनाते रह गये, Modi-Putin-Jinping गाड़ी आगे बढ़ाते चले गये, त्रिमूर्ति ने मिलकर बदल डाला World Order

Kidney खराब होने के ये शुरुआती लक्षण, सूजन और पेशाब में बदलाव न करें नजरअंदाज