NATO की तरह ही यूरोपीय संघ का तेजी से सैन्यीकरण हो रहा : रूस के विदेश मंत्री लावरोव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2023

संयुक्त राष्ट्र। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आगाह किया है कि नाटो की तरह ही यूरोपीय संघ का तेजी से सैन्यीकरण हो रहा है और वह रूस को रोकने के अपने लक्ष्य को लेकर आक्रमक है। उन्होंने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि अब यूरोपीय संघ, नाटो की तरह हो गया है। अब दोनों में बहुत कम अंतर रह गया है। लावरोव ने कहा कि उन्होंने (यूरोपीय संघ और नाटो ने) हाल ही में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 31-सदस्यीय नाटो सैन्य गठबंधन, 27-सदस्यीय यूरोपीय संघ के राजनीतिक और आर्थिक संगठन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान