अमेरिका के खिलाफ जाकर ईयू-जापान करेंगे विशाल व्यापारिक समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2018

तोक्यो। यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी एकल बाजार का सबसे बड़ा व्यापार सौदा करने आज जापान पहुंचे हैं। वाशिंगटन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को समाप्त करने के बाद यह कदम उठाया गया है। यूरोपीय संघ परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क और आयोग के प्रमुख जीन-क्लाउड जंकर बीजिंग में वार्ता के बाद जापान पहुंचे हैं।

बीजिंग में उन्होंने वैश्विक स्तर पर व्यापारिक सहयोग की अपील करते हुए व्यापार युद्ध को लेकर आगाह किया था। टस्क ने बीजिंग में कल कहा था कि वैश्विक व्यापार सहयोग को बर्बाद नहीं करने, बल्कि इसमें सुधार करने का साझा कर्तव्य यूरोप और चीन का ही नहीं बल्कि अमेरिका और रूस का भी है।

यह कर्तव्य व्यापार युद्ध को शुरू करने का नहीं है, जो अकसर संघर्ष का रूप ले लेता रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘संघर्ष और अव्यवस्था को अब भी रोका जा सकता है। ईयू-जापान के बीच यह ‘‘ऐतिहासिक’’ समझौता विशाल आर्थिक क्षेत्र का निर्माण करेगा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘‘अमेरिका फर्स्ट’’ संरक्षणवाद की नीति के खिलाफ खड़ा होगा।

 

प्रमुख खबरें

मिजोरम में 4.34 करोड़ से अधिक की हेरोइन, विदेशी सिगरेट जब्त

RCB vs GT: प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए आरसीबी और गुजरात के बीच करो या मरो मुकाबला

राम मंदिर को लेकर विपक्ष पर बरसे Amit Shah, कहा- वोट बैंक के नाराज होने के डर से वे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गये

TMC नेता के हिंदुओं को भागीरथी में डुबोने वाले बयान पर बोले PM मोदी, बंगाल में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक क्यों बन गए हैं?