मिजोरम में 4.34 करोड़ से अधिक की हेरोइन, विदेशी सिगरेट जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2024

आइजोल। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 4.34 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त की है। यह जानकारी अर्धसैनिक बल द्वारा जारी एक बयान में दी गई है। बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना पर की गई। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के संयुक्त दल ने मंगलवार को आइजोल के फ़ॉकलैंड इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया तथा इस दौरान 598 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। बयान में आगे कहा गया है कि 4.18 करोड़ रुपये की हेरोइन रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक मणिपुर का निवासी है। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में किस बात से बेबस ट्रिपल इंजन सरकार? Satya Niketan हादसे पर Rahul Gandhi का BJP पर वार

क्या Self-Medication से घट रही है Immunity? Antibiotics Resistance को लेकर विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी

West Bengal में 1 लाख कर्मचारियों का Salary Hike, 390 करोड़ का खर्च

Estonia Ammunition Deal विवाद पर MoD का बड़ा बयान, NECO Defence से नहीं है कोई लेनदेन