यूक्रेन की सुरक्षा के लिए EU का बड़ा दांव, 1.5 अरब यूरो के रक्षा कार्यक्रम का प्रस्ताव

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2025

यूरोपीय संघ के रक्षा प्रमुख ने मंगलवार को यूक्रेन के साथ यूरोपीय संघ के रक्षा उद्योग के गहन एकीकरण का प्रस्ताव रखा, क्योंकि अमेरिकी शांति योजना अभी भी अधर में लटकी हुई है और रूस के अपरंपरागत युद्ध अभियानों ने 27 देशों के इस समूह को झकझोर कर रख दिया है। यूरोपीय संघ के सांसद 1.5 अरब यूरो (1.7 अरब अमेरिकी डॉलर) के कार्यक्रम पर मतदान करने वाले हैं, जिसमें से 30 करोड़ यूरो (34.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर) यूक्रेन सहायता उपकरण के लिए निर्धारित हैं। यूरोपीय संघ के रक्षा आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस ने फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संघ के सांसदों से कहा, "यूक्रेन के रक्षा उद्योग को हमारी ज़रूरत है।

इसे भी पढ़ें: पीस प्लान की डेट करीब आई पुतिन ने कब्जे की रफ्तार बढ़ाई, ट्रंप की बात मान कितना हिस्सा गंवा देगा यूक्रेन

यूरोपीय संघ के रक्षा आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस ने फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में ईयू के सांसदों से कहा यूक्रेन के रक्षा उद्योग को हमारी जरूरत है।’ उन्होंने युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही शांति वार्ता का ज़िक्र किए बिना कहा, ‘‘लेकिन हमें यूक्रेन के रक्षा नवाचारों की ज्यादा ज्यादा जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ के रक्षा निवेश कार्यक्रम तक पहुंच देने से अब यह संभव हो जाएगा कि उसके लिए रक्षा उपकरण खरीदे जाएं, चाहे वे यूक्रेन में हों, इसके साथ हो या इसके उपयोग के लिए कहीं और से खरीदे गए हों।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War | अमेरिका के शांति प्रयासों पर रूस का वार, कीव में मिसाइलों की बौछार, यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में तबाही

 ट्रम्प प्रशासन ने संकेत दिया है कि वह अपनी घरेलू सीमाओं और एशिया में अमेरिकी सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। उसने यूरोपीय देशों से कहा है कि उन्हें भविष्य में अपनी और यूक्रेन की सुरक्षा स्वयं करनी होगी। दो विश्व युद्धों के नरसंहार से उत्पन्न, यूरोपीय संघ की शुरुआत एक व्यापारिक समूह के रूप में हुई थी, जिसका उद्देश्य संघर्षों को टालना था, लेकिन यूक्रेन में रूस के युद्ध ने ब्रसेल्स स्थित इस समूह में बदलाव ला दिया है, जिससे इसकी रक्षा और सुरक्षा संबंधी स्थिति और भी मज़बूत हो गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Dutee Chand Birthday: भारत की गोल्डन गर्ल, जिसका 100m National Record आज भी है अटूट

Explained Rule 349 | संसद में घमासान: नियम 349 और पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब पर क्यों छिड़ा विवाद?

टैरिफ पर ट्रंप ने अभी भी नहीं खोले हैं पूरे पत्ते! भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बीच कई सवाल बाकी

Israel में गूंजी PM मोदी की पहल! एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए 300 पौधे; कोच्चि यहूदियों की बस्ती में मना तू बिश्वात