Russia-Ukraine War दो साल खिंच जाने के बीच यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ नये प्रतिबंध लगाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2024

यूरोपीय संघ ने बुधवार को रूस के खिलाफ नये प्रतिबंध लगाने पर सहमत जताई, जिसके दायरे में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मास्को की सहायता करने वाली चीनी कंपनियों सहित व्यक्तियों और व्यवसायों को लाया जाएगा।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब यूक्रेन पर रूस के हमले के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और हाल में रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मृत्यु की बात सामने आई है। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला कर दिया था।

वर्तमान में 27 देशों के यूरोपीय संघ की अध्यक्षता कर रहे बेल्जियम ने कहा, ‘‘नये प्रतिबंध यूरोपीय संघ द्वारा अनुमोदित सबसे व्यापक पाबंदियों में से एक हैं।’’ राजनयिक सूत्रों ने बताया कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों के दूत लगभग 200 कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधों को अभी औपचारिक रूप से अपनाया जाना बाकी है। सूत्रों ने कहा कि प्रतिबंध के दायरे में कई चीनी कंपनियां भी हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि इन्होंने रूस को मदद प्रदान की थी। यूरोपीय संघ की विधि पत्रिका में प्रतिबंध प्रकाशित होने पर लक्षित संस्थाओं का विवरण सामने आएगा।

प्रमुख खबरें

Kalashtami Astro Tips: सिर्फ एक उपाय से दूर होगा हर नजर दोष, काल भैरव की कृपा से बदलेगी किस्मत

Rahul Gandhi ने कभी घुटने नहीं टेके, Speaker के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलीं Priyanka Gandhi

कुछ अच्छा सवाल कीजिए.., कीर्ति आजाद के बयान पर आया Ishan Kishan का रिएक्शन- Video

Sansad Diary: Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, विपक्ष पर Shivraj Singh का तंज