अमेरिका के यूरोपीय सहयोगी उतने मददगार नहीं रहे, जितनी कि उम्मीद थी: पोम्पियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन के यूरोपीय सहयोगी उतने मददगार नहीं रहे, जितनी कि इराक में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत को लेकर उन्होंने उम्मीद की थी। पोम्पियो ने इस ड्रोन हमले पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन कहीं-कहीं से उन्हें यह चेतावनी भी मिली कि यह क्षेत्रीय तनाव बढ़ा सकता है। इस हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी और करीबी सहयोगी देश इज़राइल ने सराहना की है।  

इसे भी पढ़ें: खून खराबा रोकने के लिए किया गया सुलेमानी पर हमला: अमेरिका

इस बीच, फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने इस शामिल देशों से संयम बरतने का अनुरोध किया, जबकि ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि तनाव घटना समस्या का समाधान होगा। पोम्पियो ने कहा, ‘‘ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, सभी को यह समझने की जरूरत है कि जो हमने किया, जो अमेरिका ने किया, उसने यूरोप में भी लोगों की जिंदगियां बचाई हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी दुनिया के लिए अच्छी चीज है और एक सामान्य राष्ट्र के रूप में व्यवहार कराने के लिए ईरान के साथ जो अमेरिका करने की कोशिश कर रहा है, उसमें हम दुनिया में हर किसी से साथ खड़े होने का अनुरोध करते हैं।’’ पोम्पियो ने इससे पहले कहा कि सुलेमानी जब मारा गया उस वक्त वह फौरी कार्रवाई की योजना बना रहा था, जिससे अमेरिकी नागरिकों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द