दुती के लिए यूरोपीय स्पर्धाओं के दरवाजे बंद, ओलंपिक क्वालीफिकेशन पर खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2020

नयी दिल्ली। भारत की फर्राटा क्वीन दुती चंद के लिये ओलंपिक का टिकट कटाना मुश्किल हो गया है क्योंकि कोविड 19 महामारी के कारण वह जर्मनी में अभ्यास सह प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रही है। दुती को जर्मनी में दो मार्च से ओलंपिक क्वालीफायर्स में भाग लेना था लेकिन वीजा और प्रायोजन मिलने के बावजूद वह कोरोना वायरस के कारण नहीं जा सकी।

दुती ने पटियाला से कहा ,‘‘ मुझे जर्मनी में दो मार्च से अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा में भाग लेना था। मुझे यूरोप में कुछ अच्छी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना था ताकि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर सकूं लेकिन कोरोना वायरस के कारण मेरी योजनाओं पर पानी फिर गया।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने वीजा और बाकी यात्रा दस्तावेज बना लिये थे और मैं जर्मनी जाने को तैयार थी कि मुझे वहां से संदेश मिला कि कोरोना वायरस के कारण मैं वहां नहीं आऊं। मैं बहुत निराश हूं।’’

इसे भी पढ़ें: Covid 19: 14 दिन तक आईसोलेशन में रहेंगे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर

यह पूछने पर कि जुलाई अगस्त में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का उन्हें कितना यकीन है, उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि मैं क्वालीफाई नहीं कर सकूंगी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना कठिन है क्योंकि क्वालीफिकेशन मार्क 11 . 15 सेकंड है। यूरोप में प्रतिस्पर्धा कड़ी होती है जो वहां संभव नहीं है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा