Russia-Ukraine War पर अमेरिका की शांति योजना को लेकर यूरोपीय नेता दक्षिण अफ्रीका में बैठक करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता शनिवार को दक्षिण अफ्रीका में एक बैठक में भाग लेंगे, जहां वे रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका की प्रस्तावित योजना के विकल्प तलाशेंगे। इसी बीच, एक उच्चस्तरीय यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन के साथ सीधे वार्ता की तैयारी कर रहा है।

अमेरिकी प्रस्ताव में यूक्रेन का कुछ क्षेत्र रूस को सौंपने का प्रावधान है, जिसे कीव कई बार खारिज कर चुका है। इसके साथ ही यूक्रेनी सेना के आकार में कटौती और नाटो सदस्यता के लिए उसके बहुप्रतीक्षित रास्ते को रोकने जैसी बातें भी शामिल हैं। इस योजना में मॉस्को की कई पुरानी मांगें जगह पाती हैं, जबकि कीव के लिए सुरक्षा गारंटियों का दायरा सीमित है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यूक्रेनी प्रतिनिधि स्विट्जरलैंड में अमेरिकी दल के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। यह बैठक ऐसे समय होगी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अगले सप्ताह तक कीव से जवाब चाहते हैं।

यूरोपीय देशों का मानना है कि यूक्रेन का रूस के खिलाफ संघर्ष उनकी अपनी सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए वे किसी भी शांति पहल में अपनी भागीदारी और परामर्श को आवश्यक मानते हैं। शनिवार को ये देश दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर बैठक करने की तैयारी में हैं।

प्रमुख खबरें

भारत के जिगरी दोस्त पर पहले किया हमला, फिर जारी किया वीडियो, यूक्रेन के एक्शन से हिली दुनिया

Aamir Khan की तीसरी शादी कन्फर्म! Gauri Spratt संग Wedding Date आई सामने

West Bengal की सत्ता के बाद Mamata Banerjee के हाथ से पार्टी भी गई! 60 विधायकों वाला विद्रोही गुट अब TMC के चुनाव चिह्न पर ठोंक सकता है दावा

Bharat Bhhagya Viddhaata के लिए Kangana Ranaut ने किया था जॉन अब्राहम को फोन, लेकिन क्यों?