Eva Grover के शॉकिंग खुलासे: आमिर खान के भाई Hyder Ali ने बिजली बिल भरने के लिए दूसरों के संग सोने को कहा

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 26, 2026

इस समय टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड हैदर अली खान के बार में खुलकर बात रखी है। आपको बता दें कि, हैदर, आमिर के सौतेले भाई हैं। एक्ट्रेस में बताया है कि हैदर उन पर डायरेक्टर्स के साथ इंटिमेट होने का दबाव डालते थे। 

कौन हैं ईवा ग्रोवर?

आपको याद होगा टीवी सीरियल 'करिश्मा का करिश्मा' इसमें एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ ईवा 'रेडी'मूवी में काम कर चुकी हैं। इस दौरान ईवा ने अपनी मुश्किल शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात रखी है।  हालिए में सिद्धार्थ कन्ननन के साथ उनकी बातचीत हुई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या हैदर चाहते थे कि वह दूसरों के साथ 'फिजिकली इंटिमेट' हों। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, उन्होंने ऐसी बात रखी थी, मुझ पर बहुत दबाव डाला था।' इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया है कि क्या हैदर ने उन्हें डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ सोने के लिए मजबूर किया था, जिससे उन्हें काम मिल सके।

ईवा को काम के लिए आते थे घटिया ऑफर

बातचीत में ईवा ने बताया कि 'काम तो मेरे पास हमेशा था। लेकिन जो फेज जिसमें मैंने काम छोड़ दिया था, मेरे सारे एफडी तोड़ दिए थे मैंने, गाड़ियां बेच दी थी उसके परिवार के लिए, सब कर लिया था जब मैंने दूसरी बार इनको संभाला था। तो उनकी तरफ से ये ऑफर आया था।'

पति ने दूसरों के संग सोने को कहा

टीवी एक्ट्रेस ईवा ने आगे बताया कि, क्या फर्क पड़ता है? क्योंकि हमको प्रपोजल आते थे ना, एक्ट्रेसेस को तो तो आते ही हैं। बड़े-बड़े प्रपोजल आते हैं। मेरे अपने पति ने कहा था,'क्या फर्क पड़ता है? करो। करना पड़ेगा। आपको घर चलाना है, हमारा बिजली बिल इतना हो गया है... बच्चे के लिए पैसा चाहिए।' वह सब कुछ का अंत था। उसके बाद मैंने कभी मुड़कर नहीं देखा।'

एक्ट्रेस ने बताया हैदर की स्थिति ठीक नहीं

इस बातचीत में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि हैदर को सिजोफ्रेनिया है,लेकिन जब उनकी शादी हुई तो वह उसकी स्थिति को समझ नहीं पाई क्योंकि वह उसे बमुश्किल जानती थी। उन्होंने खुलासा किया कि उसकी शादी जल्द ही हिंसक हो गई है और उसके शरीर पर चोट के निशान देखने बाद के उसका परिवार उसके लिए चिंतित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि खुलासा किया कि हैदर आज अच्छी जिंदगी नहीं जा रही है। 

कौन हैं हैदर अली खान?

शहनाज की पहली शादी से बेटा हैदर हुआ है। शहनाज ने सुपरस्टार आमिर खान के दिवंगत फिल्ममेकर पिता ताहिर हुसैन से शादी की, इसलिए वह आमिर खान के सौतेले भाई हैं। एक्टर बनने से पहले हैदर ने केबिन क्रू मेंबर के तौर पर कार्य किया है। मीडिया रिपोर्ट्स और ईवा के अनुसार, वह आमिर खान के परिवार के बिल्कुल करीब नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Congress ने मणिपुर चुनाव के लिए बनाईं पांच समितियां, MP Bimol Akoijam को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Dewas Police Officer Murder: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 35 लाख रुपये जब्त

Prashant Kishor ने बिहार के ब्राह्मणों को दी मुसलमानों संग रिश्ते सुधारने की सलाह

Bhadohi में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म करने वाला 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार