अफगानिस्तान के 200 नागरिकों को लेकर अमेरिका पहुंचा बचाव विमान, जो बाइडेन ने किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

वॉशिंगटन। अफगानिस्तान में अमेरिकी लोगों के साथ काम करने वाले अफगानी दुभाषियों एवं अन्य को लेकर पहला विमान वॉशिंगटन के डलास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की सुबह उतरा। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनके अमेरिका आगमन का स्वागत किया। यह जानकारी अमेरिकी सरकार के दस्तावेजों और व्यावसायिक विमानों की उड़ान पर नजर रखने वाली सेवा ने दी है। विमानों पर नजर रखने वाले ‘फ्लाईटअवेयर’ के मुताबिक विमान में अफगानिस्तान के 221 नागरिक सवार थे जिसमें 57 बच्चे और 15 शिशु शामिल हैं। बचाव विमान से पूर्व दुभाषियों और अन्य ऐसे लोगों को लाया गया है जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेवा सदस्यों और नागरिकों के साथ काम किया था और अब इस बात की आशंका थी कि तालिबान उनसे प्रतिशोध ले सकता है। विमान में दुभाषियों एवं अन्य के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच