Diwali के बाद बढ़ा दिल्ली में वायु प्रदूषण, 400 के करीब पहुंचा AQI...

By रितिका कमठान | Nov 01, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक पर पहुंच गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के आसपास हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 आंकडों के अनुसार सुबह करीब 7 बजे आनंद विहार में एक्यूआई 395, आया नगर में 352, जहांगीरपुरी में 390 और द्वारका में 376 दर्ज किया गया। इन सभी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'बहुत खराब' रहा, जिससे स्वास्थ्य को काफी खतरा पैदा हो गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में इंडिया गेट से गुजरते हुए साइकिल चालक स्टीफन ने कहा, "प्रदूषण के कारण भयानक चीजें हो रही हैं। इस बार प्रदूषण बहुत अचानक से आया है। कुछ दिन पहले तक कुछ भी नहीं था और अब मेरा भाई बीमार पड़ गया है। मैं अपने भाई के साथ यहां साइकिल चलाने आता था, लेकिन हाल ही में प्रदूषण के कारण वह बुरी तरह प्रभावित हुआ है। और आज प्रदूषण बहुत ज्यादा है।" 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर