कोर वोटर को पसंद नहीं आया NCP का साथ, 1 विधायक वाला भी CM बनना... अजित पवार के साथ पर पहली बार दिखा फडणवीस का बेबाक अंदाज

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2024

पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे की दो अहम पार्टियां शिवसेना और एनसीपी में फूट पड़ी और दोनों ही दल विभाजित हो गए। पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे की महायुति से अलग राह तलाशी। फिर अजित पवार के नेतृत्व में 40 एनसीपी विधायकों ने बीजेपी-शिंदे गुट के गठबंधन से हाथ मिला लिया। हालाँकि, इन दोनों समूहों ने अदालतों में भी अपना रुख को कायम रखा है कि वे ही मूल शिवसेना या एनसीपी कांग्रेस हैं। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेता और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के एक बयान से विवाद छिड़ गया है। इंडिया टुडे के मुंबई कॉन्क्लेव में देवेंद्र फड़णवीस ने हिस्सा लिया। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई तरह के राजनीतिक सवालों के जवाब दिए। इंटरव्यू की शुरुआत में पूछा गया कि क्या लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कमजोर हुई? ऐसा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: माधा लोकसभा क्षेत्र में एकबार फिर मजबूत हुई NCP (Sharad Pawar), विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

यह सच है कि पिछले कुछ आम चुनावों में यह भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन है। हमने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन फिर भी हमें बहुत कम सीटें मिलीं। हालांकि, हम 12 सीटों पर 3 प्रतिशत से भी कम वोटों से हारे, जो 3,000-6,000 वोटों का अंतर है। फडणवीस ने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि हमें इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। एक दिन पहले इंडिया टुडे के मंच से महाराष्ट्र के एक अन्य डिप्टी सीएम अजित पवार ने मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मैं सीएम बनना चाहता हूं। अब देवेंद्र फडणवीस ने इस पर पलटवार किया है। इस सवाल पर महाराष्ट्र बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस पार्टी का एक विधायक भी हो, वह मुख्यमंत्री बनना चाहेगा। फडणवीस ने कहा कि हमारी पार्टी में पार्लियामेंट्री बोर्ड यह निर्णय लेता है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। रोटेशनल सीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होता है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Stone Age वाली धमकी पर भड़का Iran, कहा- हम 7000 साल पुरानी सभ्यता

Iran के एक्शन पर EU सख्त, Ursula बोलीं- Global Economic Stability खतरे में है।

जेवर के विकास को नई रफ्तार: विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की चोला स्टेशन पर अहम चर्चा

West Asia Conflict का असर: 6 लाख से ज्यादा भारतीय लौटे वतन, सरकार ने जारी किए आंकड़े