कोरोना महामारी के बीच भी लोग कर रहे बाहर घूमने की प्लानिंग, सर्वे ने किया खुलासा

By निधि अविनाश | Apr 13, 2021

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच 50 फीसदी लोग अगले तीन महीनों में यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे है। ऐसा हम नहीं कह रहे है बल्कि एक सर्वे में खुलासा हुआ है। जी हां, भारत में तेजी से बढ़ते मामलों के बीच यह पता लगाना की गर्मीयों की छुट्टियों के बीच ऐसे कितने फीसदी लोग है जो घर में या बाहर रहने की प्लानिंग कर चुके है? इसी की जानकारी के लिए लोकल सर्कल्स ने लोगों के बीच एक सर्वे कराया जिससे यह पता चला कि आने वाले तीन महीनों में लोग किस तरह की प्लानिंग कर रहे है। क्या लोगों की इस महामारी के बीच भी घूमने की प्लानिंग है या घर में सुरक्षित रहने की। लोकल सर्कल्स ने सर्वे किया जिसमें से लगभग 8634 लोगों ने जवाब दिए। सर्वे के मुताबिक, 45 फीसद लोग कहीं भी यात्रा नहीं करके घर में ही रहना पंसद करेंगे वहीं 24 फीसदी ने कहा कि वह इन गर्मियों की छुट्टियों में या तो रिश्तेदार नहीं तो दोस्तों से मिलने जाएंगे। इसके अलावा 17 फीसदी ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि वह घूमने बाहर जाएंगे। 

बता दें कि बढ़ते कोरोना को देखते हुए लोग काफी डरे हुए है और इसी कारण लगभग 38 पर्सेंट लोगों ने अपनी बुकिंग कैंसिल भी करा दी है। वहीं ऐसे 25 फीसदी लोगों ने टिकट भी बुक कराई है। लोग ट्रैन, बस, या कार की जगह हवाई यात्रा को ज्यादा सुरक्षित मान रहे है।

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं