अब भी 29 जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक, 97% से अधिक वयस्क जनसंख्या को लग चुकी है वैक्सीन की पहली डोज

By अंकित सिंह | Mar 03, 2022

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर जनवरी-फरवरी में थी। हालांकि अब इसमें काफी कमी आ चुकी है। इन सब के बीच आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,152 है। पिछले 24 घंटे में 6,561 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों में केवल एक ही राज्य हैं जहां कोरोना के 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 5,000-10,000 मामलों वाले राज्य की संख्या 2 है और बाकी राज्यों में 5,000 से कम मामले आ रहे हैं, जिसमें केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि शत-प्रतिशत पहली डोज के लक्ष्य की तरफ बढ़ते कदम। 97% से अधिक वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसके साथ ही ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि मृत्यु दर की रोकथाम में वेक्सीनेशन की प्रभावशीलता को मापा गया है। वैक्सीन की पहली डोज़ 98.9% प्रभावशीलता के लिए ज़िम्मेदार है और यदि दोनों डोज़ दी जाती है तो यह 99.3% प्रभावी होता है। सरकार की ओर से दावा किया गया कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के प्रयासों के साथ टीकाकरण कवरेज ने हाल में कोविड-19 की वृद्धि को प्रभावी ढंग से रोकने में मदद की।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त