गंदे से गंदे बर्तन चायपत्ती से होंगे चकाचक साफ, इस तरह से करें इस्तेमाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 26, 2024

ज्यादातर लोग चायपत्ती का इस्तेमाल टेस्टी चाय पीने या फिर खाद के तौर पर किया होगा। वहीं, कई लोग हैं चायपत्ती को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन यह अब कचरा नहीं रहा। इसका इस्तेमाल आप साफ-सफाई में कर सकते हैं। चाय बनाने के बाद आप इसका रियूज कर सकते हैं। इसे आप किचन के सामान की क्लीनिंग के लिए कर सकते हैं।

किचन में रखें प्लास्टिक के डिब्बों में चिकनाई लग जाती है, इसे क्लीन करने के लिए आप बची हुए चायपत्ती को प्रायोग कर सकते हैं। डिब्बे साफ करने के लिए सबसे पहले बची हुई चायपत्ती को एक बर्तन पानी में डालकर उबाल लीजिए। इस घोल से डिब्बों को स्पंज की मदद से रगड़कर साफ कर लें। 

कांच के बर्तन साफ करें

बची हुई चायपत्ती और लिक्विड डिशवॉश के घोल से आप कांच के बर्तनों के दाग और चिकनाई को हटा सकते हैं। इसके साथ ही घर के कांच भी साफ कर सकते हैं। क्लीनिंग के लिए बर्तनों पर इस घोल को लगाकर साफ कपड़े के मदद से हल्के हाथों से रब करें। फिर इसे आप साफ पानी से धो ले। इससे कांच एक दम चमक जाएगा।

किचन की सिंक करें क्लीन

सिंक की सफाई के लिए आपको एक बर्तन में एक कप में एक चम्मच चाय पत्ती, 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या जेल, 2 चम्मच बाथरूम क्लीनर और 2 चम्मच कास्टिक सोडा डालकर उबाल लीजिए। इसे छन्नी से छानने के बाद सिंक के ऊपर अच्छी तक ब्रश की मदद से फैला दीजिए। 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें इसके बाद रगड़कर साफ कर लें।

प्रमुख खबरें

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा

TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा