धोखेबाज...अब तो यहूदी भी तुमसे तंग आ गए, ट्रंप ने नेतन्याहू को लताड़ दिया

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2026

दुनिया को हमेशा यही दिखा कि डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमीन नेतन्याहू की जोड़ी सबसे मजबूत थी। ईरान पर हमला हो या गाजा युद्ध दोनों नेता अक्सर एक ही रणनीति पर चलते नजर आए। लेकिन अब एक नई किताब ने इस रिश्ते की दूसरी तस्वीर सामने रख दी है। दावा किया गया है कि एक वक्त ऐसा भी आया जब खुद डोनाल्ड ट्रंप अपने सबसे करीबी सहयोगी माने जाने वाले नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़क गए थे। यहां तक कि फोन पर उन्होंने कह दिया हर कोई तुमसे तंग आ चुका है। सभी यहूदी भी तुमसे परेशान हैं। यह दावा न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार मैगी हैबरमैन और जोना फनसवान की किताब रिजीम चेन इनाइड द एंपीरियल प्रेसिडेंसी ऑफ डोनाल्ड ट्रंप में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती महीनों के कई अंदरूनी घटनाक्रमों का जिक्र है। किताब के मुताबिक यह घटना उस समय की है जब अमेरिका गाजा में युद्ध विराम कराने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान इजराइल ने हमास नेताओं को निशाना बनाने के लिए क़तर पर हमला कर दिया। इस हमले में हमास के कुछ सदस्य मारे गए लेकिन एक कतरी सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: US Senate का बड़ा एक्शन, Iran पर हमले के लिए Donald Trump की शक्तियों पर लगाई लगाम

विशेषज्ञों का मानना है कि नेतन्याहू पिछले कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को ईरान पर सैनिक कारवाई के लिए राजी करने की कोशिश करते रहे। लेकिन सबसे ज्यादा समर्थन उन्हें ट्रंप के कार्यकाल में मिला। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। लेकिन जब संघर्ष लंबा खींचने लगा और युद्ध विराम की कोशिशें शुरू हुई तो दोनों नेताओं की प्राथमिकताएं अलग-अलग दिखने लगी। विश्लेषक कहते हैं कि जहां ट्रंप लंबे युद्ध से बाहर निकलना चाहते थे व नितन्याऊ पर लगातार युद्ध जारी रखने के राजनीतिक दबाव बनाए जाते रहे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले भी लंबित है और इजराइल की राजनीति में चर्चा रही है कि युद्ध खत्म होने के बाद उन्हें चुनाव और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर किताब में किए गए यह दावे सही साबित होते हैं तो यह साफ है और संकेत भी है कि दुनिया के सबसे चर्चित राजनीतिक गठबंधनों में शामिल ट्रंप और नेतओं के रिश्तों में भी कई बार गंभीर दरारें आए। 

प्रमुख खबरें

Ujjain में Shahi Masjid का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड

एशियाई खेलों में Bronze Medal जीतने के बाद बोले Rohit Yadav, अब दबाव मुक्त होकर खेलूंगा

UP Rajya Sabha Election | यूपी में राज्यसभा चुनाव की बिसात! NDA को 7 सीटों पर मिली बढ़त के आसार, जानिए क्या कहते हैं समाजवादी पार्टी के लिए आंकड़े