विजयपुर उपचुनाव भले ही हार गई भाजपा लेकिन वोट शेयर बढ़ा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2024

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हार गई हो लेकिन पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है।

यादव ने कहा, “भले ही रावत को विजयपुर में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन वहां पार्टी के मत प्रतिशत बढ़ा है। मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार राज्य के विकास की यात्रा को आगे बढ़ाती रहेगी। भविष्य में पार्टी विजयपुर में भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट 18,000 मतों से अधिक के अंतर से जीती थी जबकि इस बार यह अंतर घटकर 7,000 रह गया। यादव ने कहा कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और इतिहास में भाजपा ने केवल एक बार ही इस सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा ने हालांकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court ने रोकी जबरन बेदखली, Kolkata के Jyotinagar में 50 दिनों से पानी बंद

Madurai के उसिलामपट्टी से CM Joseph Vijay शुरू करेंगे नवजात शिशुओं के लिए Gold Ring Scheme

Quincy Dsouza ने रचा इतिहास, Asian Games 2026 के Teqball में दो मेडल की बढ़ी उम्मीद

Disha Salian Case: भाई Aaditya Thackeray के बचाव में आए Amit Thackeray, कहा- वो शामिल नहीं हो सकते