6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी नहीं करवा पाए अर्की का विकास--वीरेन्द्र कंवर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 20, 2021

अर्की । हिमाचल में हो रहे उपचुनावों में भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। पूर्व में 6 बार मुख्यमंत्री व अर्की से विधायक वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अर्की में उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए ही यह हॉट सीट बनी हुई है। हालांकि इन चुनावों में दोनों ही दलों में आपसी खींचतान देखने को मिल रही है मगर सरकार इस सीट को हर हाल में जीतने के भरसक प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: विक्रमादित्य का आनी के विधायक को मकरझण्डू कहना दुर्भाग्यपूर्ण : कश्यप

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों तक अर्की में राज किया व वीरभद्र जैसे नेता यहां विधायक भी रहे उसके बाद भी यह क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा ही रहा। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जो विकास किया है उसमें अब अर्की की जनता भी शामिल होना चाहती है।  वीरेन्द्र कंवर पिछले 15 दिनों से लगातार जनता के बीच जाकर भाजपा द्वारा किये गए कार्यों से उन्हें अवगत करा रहे हैं व रतनसिंह पाल के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार