शाम की बड़ी खबरें: Sonia Gandhi का बयान, दिल्ली AQI और गाजियाबाद धमाका

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

नयी दिल्ली, सात नवंबर शनिवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि28 सोनिया लीड आपातकाल इंदिरा को भी बाद में लगा कि आपातकाल लागू करना एक गलती थी: सोनिया गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आपातकाल लागू करने के फैसले को एक गलती करार दिया और कहा कि उनका मानना है कि उनकी सास और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी बाद में ऐसा ही महसूस हुआ था।

दि25 भाजपा सोनिया किताब सोनिया गांधी को भारत की प्रगति देखने के लिए ‘इतालवी चश्मा’ उतार देना चाहिए: भाजपा नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पर शनिवार को तीखा हमला बोला और कहा कि वह पिछले 12 वर्षों में भारत की सर्वांगीण प्रगति को देखने के लिए “इतालवी चश्मा” उतार दें।

प्रादे74 बंगाल ममता अभिषेक अभिषेक के आवास पर हमला पूर्व नियोजित, उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे : ममता बनर्जी कोलकाता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर हमला पूर्व नियोजित था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पुलिस पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का समर्थन करने के कारण उनकी पार्टी को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

प्रादे28 उप्र गाजियाबाद लीड धमाका वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, डिलीवरी एजेंट घायल; एटीएस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे गाजियाबाद (उप्र) : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए धमाके में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

दि13 दिल्ली एक्यूआई मौसम दिल्ली की हवा बेहद खराब, एक्यूआई 364 पर पहुंचा नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी की हवा दिवाली से ठीक एक दिन पहले शनिवार सुबह फिर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई तथा इसके और बिगड़ने की आशंका है।

प्रादे108 उप्र अयोध्या दूसरी लीड शोभा यात्रा अयोध्या में भव्य शोभायात्रा के साथ दीपोत्सव का आगाज, 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य अयोध्या (उप्र), वनवास के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाई जाने वाली दीपावली के तहत दीपोत्सव की शुरुआत करते हुए उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार को यहां शोभायात्रा निकाली गई।

दि5 दिल्ली स्कूल हाईब्रिड कक्षा बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली के स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई ‘हाइब्रिड मोड’ में कराने के निर्देश नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के मद्देनजर दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई ‘हाइब्रिड मोड’ में कराने का निर्देश दिया है।

प्रादे41 तमिलनाडु विजय लीड लैपटॉप विजय का कॉलेज छात्रों के लिए ‘वेत्री लैपटॉप योजना’ लागू करने का निर्देश; 2,000 करोड़ रुपये आवंटित चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कॉलेज छात्रों के लिए ‘वेत्री लैपटॉप योजना’ लागू करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को बताया कि इस योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

प्रादे101 पंजाब पराली पंजाब में पराली जलाने के मामले तीन हजार के पार, तरनतारन में सबसे अधिक घटनाएं चंडीगढ़, पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के अनुसार, तरनतारन, फिरोजपुर और संगरूर जिलों में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

वि7 चीन अमेरिका रूस सम्मेलन शी-ट्रंप-पुतिन की वार्ता को लेकर बातचीत जारी: चीन वाशिंगटन : चीन ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है कि वह चीनी नेता शी चिनफिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक ऐतिहासिक बैठक को लेकर चर्चा कर रहा है।

अर्थ10 हिंदुस्तान कोका-कोला लीड आईपीओ हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स ने आईपीओ के लिए सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा किए नयी दिल्ली, वैश्विक पेय पदार्थ कंपनी कोका-कोला की भारतीय बॉटलिंग इकाई हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स लिमिटेड (एचसीसीएच) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा दस्तावेज जमा किए हैं।

खेल14 खेल लीड भारत बराड़ और राहुल ने वर्षा बाधित दूसरे वनडे में भारत को दिलाई जीत वेलिंगटन, सितारों से सजे भारतीय बल्लेबाजी क्रम की शुरूआती नाकामी के बाद के एल राहुल की संयमित पारी के दम पर भारत ने वर्षाबाधित दूसरे वनडे में शनिवार को न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से हरा दिया।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि16 अमेरिका चुनाव महिलाएं अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: डेमोक्रेटिक पार्टी की ‘ब्लू वेव’ में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका लंदन, अमेरिका के 2026 के चुनावों में महिलाओं ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई। महंगाई और बढ़ती घरेलू लागत से लेकर प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों पर पाबंदियों तक, कई मुद्दों को लेकर महिलाओं में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आई, जिसका असर मतदान के रुझान में भी दिखा।

प्रमुख खबरें

Hardeep Singh Puri और Delhi CM Rekha Gupta ने 1984 Riots पीड़ितों से की मुलाकात

ईरान क्यों बांट रहा आयोडीन की गोलियां, अमेरिका न्यूक्लियर अटैक करने वाला है?

Bengal Police की कमियों के लिए TMC जिम्मेदार, Suvendu Adhikari ने उठाए सवाल

Bihar Police महकमे में बड़ा फेरबदल, Home Department ने 9187 पदों पर दी प्रोन्नति