अटल जी के प्रति अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं युवा कुम्भ जैसे आयोजन - Yogi Adityanath

By Prabhasakshi News Desk | Dec 24, 2024

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा कुम्भ जैसे आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति देश-प्रदेश के अनुराग व प्रेम को व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ मंगलवार को के डी सिंह बाबू स्टेडियम में अटल युवा महाकुम्भ की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए सभी संस्थाओं को एक मंच दिया है। योगी ने कहा कि युवा कुम्भ उन स्मृतियों को ताजा कर रहा है।

योगी ने वाजपेयी की कविता कदम मिलाकर चलना होगा सुनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है और आज उसकी शुरुआत भव्यता से हो रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं