By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026
बैटरी और टॉर्च बनाने वाली कंपनी एवररेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 22.3 प्रतिशत बढ़कर 36.97 करोड़ रुपये हो गया। बर्मन परिवार द्वारा प्रवर्तित इस कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले इसी अप्रैल-जून अवधि में 30.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 8.97 प्रतिशत बढ़कर 407.71 करोड़ रुपये हो गया।
इस दौरान कुल आय सालाना आधार पर 8.34 प्रतिशत बढ़कर 407.97 करोड़ रुपये रही।