हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 03, 2022

शिमला।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के नेतृव में केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारियों का एक शिष्ट मण्डल महापंजीयक भारत सरकार से मिला और गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने संबंदी सभी तकनीकी पहलुओं तथा एथनोग्राफिक सर्वे के बारे में विस्तार से चर्चा की ।

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा आर.जी.आई को पहले की रिपोर्ट में लगाई गई सभी आपत्तियों के बारे में तथ्यों के साथ स्पष्टीकरण दिया गया जिसका समाधान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 18 सितम्बर 2021 को जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार और प्रधानमन्त्री कार्यालय को भेजी गई एथनोग्राफिक रिपोर्ट में भी किया गया है ।

 

इसे भी पढ़ें: जय राम ठाकुर ने मण्डी में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए राज्यव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया

 

आर.जी.आई ने अश्वस्त किया कि वह तकनीकि विशेषज्ञों के साथ हाटी समुदाय की एथनोग्राफिक रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे और उसके बाद रिपोर्ट जनजातीय मन्त्रालय को भेजी जाएगी । कश्यप ने कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों और चर्चा की गई और केंद्रीय अधिकारियों ने पूरे प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को धयनपूर्वक सुना। यह बैठक काफी फायदेमंद रही।

 

इसे भी पढ़ें: औषधीय पौधों की खेती से किसानों को लावारिस पशु और जंगली जानवरों से मिलेगा छुटकारा

 

कश्यप ने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा चर्चा में महापंजीयक भारत सरकार, डिप्टी रजिस्ट्रारजर्नल , सांसद सुरेश कश्यप , हाटी समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष डा . अमीचन्द कमल , महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री तथा कोषाध्यक्ष अंतरसिंह नेगी ने भाग लिया ।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda