हर हिंदू 3 बच्चे पैदा करे, आबादी कम होने से हो सकता अस्तिव का संकट

By सुयश भट्ट | Jan 13, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने हिंदुओं को 3 बच्चे पैदा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हर हिंदू के घर 2 से 3 बच्चे होने चाहिए। उन्होंने चिंता जताई है कि अगर आबादी कम होगी तो भविष्य में अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:बाबा ने अस्पताल में मचाया जमकर उत्पात, पृथ्वी के सर्वनाश होने की करी भविष्यवाणी 

वहीं मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि भारत देश की संस्कृति पर निरंतर 2000 साल से आक्रमण होते रहे। इसके बाद भी आज भारत देश हिंदू बहुल है। यह हमारी आध्यात्मिक शक्ति, सहनशीलता और हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष का ही परिणाम है।

परांडे ने कहा कि आज भी समाज का एक वर्ग ऐसा है, जो सोचता है कि इस देश का तख्त हमें पुनः मिलना चाहिए। लेकिन उनके यह इरादे न आज तक पूरे हुए हैं और न भविष्य में होने देंगे।

इसे भी पढ़ें:पुलिस कर्मियों भी अब कोरोना की चपेट में, 12 दिन में 227 जवान संक्रमित 

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत में देखा कि हिंदू समाज अपने इतिहास से शिक्षा लेता है और अपने महान पूर्वजों के इतिहास से सीखकर मजबूती प्रदान करता है। और इसलिए हमारी शिक्षा पद्धति को धूमिल कर दिया गया। ऐसा इतिहास परोसा गया, जिसे पढ़कर हमें अपने पूर्वजों की गुलामी महसूस होती रहे।

आज भी हिंदू समाज को षड्यंत्र कर जातियों में बांटने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। भील हिंदू नहीं हैं, गौंड हिंदू नहीं हैं, जैसे विचार आदिवासी अंचलों में प्रचारित किए जा रहे हैं। गौंड राजाओं के शिलालेखों पर श्रीराम और श्री गणेशाय नमः के नाम का उल्लेख है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !