सात महीने से जारी है किसानों का आंदोलन, राकेश टिकैत की चेतावनी, हर महीने आती है 26 तारीख

By अनुराग गुप्ता | Jun 24, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का पिछले सात महीने से आंदोलन जारी है। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाया जाए। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान सामने आया है।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके सरकार को चेतावनी दी कि 26 तारीख हर महीने आती है। सरकार इस बात को याद रख लें। उन्होंने कहा कि चार लाख ट्रैक्टर भी यही हैं, 25 लाख किसान भी यही हैं और 26 तारीख भी हर महीने आती है ये सरकार याद रख लें ...। 

इसे भी पढ़ें: सरकार यह गलतफहमी अपने दिमाग से निकाल दे कि किसान वापस जाएंगे: राकेश टिकैत

गौरतलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि 26 तारीख को लोग हर राज्य में राज्यपाल या उपराज्यपाल के यहां जाएंगे। उनको ज्ञापन देंगे और मिलेंगे। कोरोना है तो 5-6 लोग जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार नहीं सुन रही है तो राज्यपाल और राष्ट्रपति बड़े होते हैं। हम राज्यपाल के माध्यम से अपनी बात कहेंगे। आपको ज्ञात हो तो 26 जनवरी के दिन किसानों ने दिल्ली कूच किया था। जिनमें शामिल कुछ अराजक तत्वों ने लाल किले में एक धर्म विशेष का झंडा फहराया गया था।

प्रमुख खबरें

England T20I हार के बाद Gautam Gambhir और Shreyas Iyer पर संकट, BCCI करेगा समीक्षा

Karur Tragedy: जिस हादसे ने हिला दी थी TVK की नींव, अब CM Vijay बनकर मरहम लगाने लौटे

बंगाल संकट के बीच Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला: मुझे चुप कराने के लिए मेरी जान लेनी होगी

अयोध्या में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी, पूछा- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया था?