हर टीम के पास विश्व कप के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

लंदन। पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके। डेली टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी हर टीम के साथ एक भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखेगी जो अभ्यास मैचों से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक साथ रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि इससे पहले आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाइ्र के अधिकारी हर वेन्यू पर तैनात रहते थे। इसके कारण टीमों को टूर्नामेंट के दौरान कई अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था।

इसमें कहा गया कि अब एक ही अधिकारी हर टीम के साथ अभ्यास मैच से टूर्नामेंट के अंत तक रहेगा और उसी होटल में ठहरेगा जहां टीमें ठहरेंगी। उनके साथ अभ्यास और मैचों के लिये भी जायेगा। यह विश्व कप को फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की आईसीसी की कवायद का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह