कर्नाटक में हर कोई बनना चाहता है मुख्यमंत्री, आलाकमान के फैसले का करेंगे पालन: आर अशोक

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2021

बेंगलुरू। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह सवाल सबसे ज्यादा अहम हो गया कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा ? फिलहाल भाजपा भी यही विचार कर रही है। माना जा रहा है कि लिंगायत समुदाय के किसी प्रभावशाली नेता को मुख्यमंत्री पद सौंपा जा सकता है। हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि भाजपा अंतिम समय में नया नाम लाने में माहिर रही है। 

इसे भी पढ़ें: अनुभवी नेता जरूर हैं येदियुरप्पा पर अपना कार्यकाल कभी पूरा नहीं कर पाए 

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में गृह मंत्री रहे बसवराज एस बोम्मई ने बताया कि एक निजी होटल में शाम सात बजे पार्टी विधायक दल की बैठक है। जहां पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि येदियुरप्प मंत्रिमंडल को भंग कर दिया गया है। आपको बता दें कि येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के चयन के लिए भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बेंगलुरु भेजा है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश