जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2021

लखनऊ। विश्‍व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को अपने सरकारी आवास पर चंदन का पौधा रोपने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पर्यावरण है तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है, इसलिए जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। मुख्‍यमंत्री ने शनिवार को विश्‍व पर्यावरण दिवस पर अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हम सब तभी तक सुरक्षित है, जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है, हमें प्रकृति और पर्यावरण के बीच में समन्वय बनाकर रखना होगा, यह हमारा नैतिक दायित्व भी है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान