लाउडस्पीकर विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा: सभी को कानून का पालन करना चाहिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

कलबुर्गी (कर्नाटक)|  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि सरकार मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को विनियमित करने के अदालतों के आदेशों को लागू करेगीऔर सभी को कानून का पालन करना चाहिए।

डीजी (पुलिस महानिदेशक) पहले ही एक परिपत्र जारी कर चुके हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस थाना स्तर पर बैठकें आयोजित करने और सौहार्दपूर्ण माहौल में मामले को सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं और यह प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा, हर किसी को कानून का पालन करना चाहिए... कुछ हिंदू संगठन मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने और ध्वनि प्रदूषण को लेकर उच्चतम न्यायालय का आदेश लागू करने की मांग कर रहे हैं।

इन संगठनों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए जाने पर रोज सुबह भजन बजाने की धमकी भी दी है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में भाजपा एकजुट है और कोई मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा, कुछ मुद्दों को चर्चा के माध्यम से हल किया गया है। मुझे विश्वास है कि पार्टी इस क्षेत्र सेपिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार