Ebrahim Raisi के जनाजे में लगे थे सभी, इजरायल ने अचानक कर दी एयरस्ट्राइक, दो लोगों की मौत

By अभिनय आकाश | May 22, 2024

हमास से छिड़ी जंग के बीच अब इजरायल ने दक्षिणी लेबनान प्रांत में एक बड़ी स्ट्राइक कर दी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दक्षिणी लेबनान पर इज़रायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप दो लोग मारे गए। लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने ओडाइसेह शहर पर हमला किया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इसमें कहा गया है कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के गांवों और इलाकों पर रात भर भारी गोलाबारी की।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच में ईरान की मदद से इनकार किया

7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के हमले के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हिजबुल्लाह द्वारा इज़राइल की ओर लॉन्च किए गए रॉकेटों की बौछार के बाद, 8 अक्टूबर, 2023 को लेबनान-इज़राइल सीमा पर तनाव बढ़ गया। इसके बाद इज़राइल ने दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने से गोलीबारी करके जवाबी कार्रवाई की। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिज़्बुल्लाह और इज़राइल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 479 लोग मारे गए हैं, जिनमें 303 हिज़्बुल्लाह सदस्य और 89 नागरिक शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता