US Election और ट्रंप में लगे थे सभी, इधर भारत-पाकिस्तान ने मिला लिया हाथ, श्रीलंका भी दे रहा साथ, दशकों के तनाव के बीच अचानक क्या हुआ ऐसा?

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

भारत और पाकिस्तान में दशकों से तनाव के बीच शायद ही कोई ऐसी खबर आती है कि दोनों देशों ने एक दूसरे का समर्थन किया हो। लेकिन एक मुद्दे ने पारपंरिक रूप से दोनों प्रतिद्वंद्वी मुल्कों को साथ ला दिया है। इसमें पड़ोसी मुल्क श्रीलंका भी दोनों देशों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। दरअसल, जिनेवा स्थित व्यापार निकाय की समिति में कृषि उत्पादों के आयात में वृद्धि को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा उपायों के साथ-साथ खाद्यान्नों की सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग जैसे विषयों को एड्रेस किए जाने के मुद्दे पर भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका एक साथ नजर आए हैं। एक दशक से अधिक समय से भारत और कई अन्य देश मांग कर रहे हैं कि सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग के मुद्दे को संबोधित किया जाए ताकि गरीब और विकासशील देशों के हितों की रक्षा की जा सके, लेकिन अमेरिका, यूरोपीय संघ के साथ-साथ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने समाधान को अवरुद्ध कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति बनते ही यूक्रेन युद्ध रुकवा देंगे ट्रंप? क्या वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी का काम और बढ़ने वाला है

इसमें यह भी कहा गया है कि जब डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों की पिछले महीने मुलाकात हुई थी या जब व्यापार वार्ता समिति की बैठक हुई थी, तब इस मुद्दे पर कोई सहमति नहीं थी, जो दर्शाता है कि कैसे इस मुद्दे को कुछ देशों के हितों की पूर्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अफ़्रीकी समूह, जो इस मुद्दे का समर्थन कर रहा है, साथ ही इंडोनेशिया जैसे कुछ अन्य समूह, कम से कम इस समय, इसमें शामिल नहीं थे।

प्रमुख खबरें

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा

चंदा चोरी विवाद और लेटर वॉर के बीच Ram Mandir की मीटिंग, Nripendra Misra और चंपत राय के बीच बढ़ती दूरियों पर टिकी हैं सबकी नजरें

Varanasi Ganga Flood: खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, NDRF अलर्ट पर, 84 घाट डूबे

Home Decor Tips: कम बजट में घर को दें Stylish Look, अपनाएं ये आसान Interior Hacks