स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी ज्ञान में यूरोपीय देशों के निवेश से सभी को लाभ होगा: यूरोपीय संघ ऊर्जा आयुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

यूरोपीय संघ की ऊर्जा आयुक्त कादरी सिमसन ने शनिवार को कहा कि स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी ज्ञान में यूरोपीय देशों के निवेश से दुनिया भर के देशों को फायदा होगा। सिमसन ने यहां जारी जी20 ऊर्जा परिवर्तन मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर पीटीआई-से कहा कि यूरोप में देशों ने अपने लिए ऐसे लक्ष्य निर्धारित किए हैं जो दुनिया भर में प्राप्त करने योग्य लक्ष्यों की तुलना में काफी अधिक महत्वाकांक्षी हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा करके हम स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी ज्ञान में भी निवेश कर रहे हैं। इसका मतलब है कि दुनिया भर के सभी देशों को फायदा होगा।’’ स्वच्छ ऊर्जा से तात्पर्य ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन किए बिना पुनर्चक्रण योग्य स्रोतों से उत्पन्न बिजली से है। स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में पवन, सौर, ज्वारीय और भूतापीय ऊर्जा के साथ-साथ जल, जैव ईंधन और परमाणु ऊर्जा शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आप काफी अधिक उपभोग करेंगे। हमें नयी प्रौद्योगिकियां खोजने की जरूरत है। हमारा संयुक्त प्रयास ऐसे विकल्प ढूंढ़ना होगा जो किफायती समाधान प्रदान करेंगे, साथ ही उन समाधानों को भी प्राथमिकता देंगे जो हमारे ग्रह को प्रदूषित नहीं करेंगे।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत ने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारत हरित विकास और ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास कर रहा है। मोदी ने जोर देकर कहा कि देश मजबूती के साथ अपनी जलवायु प्राथमिकताओं को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit 2026: अपनी Currency और Global Governance में सुधार का एजेंडा, New Delhi से PM Modi देंगे नया मंत्र

Rajasthan के 162 नगर निकायों में पहले चरण की Voting बुधवार को, तैयारियां पूरी

BRICS Economic Partnership Strategy 2030: नई दिल्ली शिखर सम्मेलन से तय होगी भविष्य की ग्लोबल ट्रेड नीति, मजबूती और इनोवेशन पर टिकी दुनिया की नजर

International Literacy Day 2026: हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए ज्ञान की रोशनी