चैंपियन बनी गुजरात टाइटंस की जीत को लेकर हार्दिक पंड्या ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

अहमदाबाद। पांच बार के आईपीएल चैम्पियन हार्दिक पंड्या ने कहा है कि पहली बार टूर्नामेंट में उतरी गुजरात टाइटंस के साथ इस ताजा जीत के बारे में आने वाली पीढियां बात करेंगी। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सत्र में इंडियन प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया। हार्दिक के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर फाइनल में रविवार को टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से मात दी। हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ चार बार आईपीएल जीत चुके हैं। हार्दिक ने जीत के बाद कहा ,‘‘हर कोई याद करेगा कि यह टीम थी जिसने सफर की शुरूआत की थी और पहले ही साल में चैम्पियनशिप जीतना खास है। ’’ उन्होंने कहा कि आईपीएल 15 के लिये मेगा नीलामी के बाद ही उन्हें पता था कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 की ट्रॉफी जीतने के बाद हार्दिक पांड्या का अगला लक्ष्य, किसी भी कीमत पर भारत के लिए विश्व कप जीतना!

मेरे लिये 160 की स्ट्राइक रेट से ज्यादा अहम टीम का जीतना है।मेरे लिये टीम सर्वोपरि है।’’ अपनी बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजी हमेशा मेरे लिये पहले है और मेरे दिल के करीब है।’’ टूर्नामेंट में 863 रन बनाकर ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ बने रॉयल्स के जोस बटलर ने कहा कि फाइनल को छोड़कर उनका प्रदर्शन आशातीत रहा। उन्होंने कहा ,‘‘ हम खिताब जीतना चाहते थे। हार्दिक और उसकी टीम को बधाई। वे जीत के हकदार थे। मेरा काम टीम के लिये अपनी भूमिका निभाना था। हम हार से निराश है और यह स्वाभाविक भी है।’’ फाइनल के हार के बावजूद रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। उन्होंने कहा ,‘‘ यह हमारे लिये खास सत्र था। हम अच्छा क्रिकेट खेले और अपने प्रशंसकों को सुनहरी यादें दी। मुझे अपनी टीम पर गर्व है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई