दिल्ली भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं, रमेश बिधूड़ी ने दिए मतभेद होने के संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दावा किया है कि अगर पार्टी के नेता एकजुट होकर काम करते तो हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टीऔर अधिक वोट हासिल कर सकती थी। उनके बयान को पार्टी की दिल्ली इकाई के भीतर मतभेद होने का संकेत माना जा रहा है।  बिना किसी का नाम लिए बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेता चुनाव के दौरान उनके खिलाफ काम कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: अरुण जेटली बोले, तीन तलाक विधेयक के विरोध ने उदारवादियों का किया पर्दाफाश

उन्होंन आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने के लिए पार्टी के मंच का इस्तेमाल किया। उन्होंने मौके पर मौजूद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कभी-कभी हम पार्टी के मंच का इस्तेमाल बदला लेने के लिए करने लगते हैं। सोशल मीडिया टीम को इसे देखना चाहिए। मनोज मुझसे सहमत नहीं होंगे, लेकिन इस पर फैसला लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश