सबूतों से कर दी छेड़छाड़, ममता पर जमकर बरसे पीड़िता के पिता, कहा- अब आगे कुछ ना करें

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2025

कोलकाता के आरजी कर कॉलेज और अस्पताल में संजय रॉय द्वारा बलात्कार और हत्या की शिकार एक प्रशिक्षु डॉक्टर के पिता ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सियालदह अदालत के आजीवन कारावास के फैसले को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। सरकार संजय रॉय को मौत की सज़ा देने की मांग को लेकर हाई कोर्ट चली गई है। पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें कल ऑर्डर की कॉपी मिल जाएगी, हम उसे देखेंगे और फिर तय करेंगे कि हमें क्या करना है। उन्हें (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) जल्दबाजी में कुछ भी नहीं करना है। 'मुख्यमंत्री ने आज तक जो कुछ भी किया है, उन्हें आगे नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में अगले सप्ताह प्रशासनिक समीक्षा बैठकें कर सकती हैं ममता बनर्जी

गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले में संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के सियालदह अदालत के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार कलकत्ता उच्च न्यायालय चली गई। महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए खंडपीठ न्यायमूर्ति देबांगशु बसाक का रुख किया। मामला दर्ज करने की अनुमति दे दी गयी है।  

प्रमुख खबरें

समान नागरिक संहिता कोई कानूनी सुधार नहीं बल्कि समाज में ध्रुवीकरण का हथियार: Congress

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़