EVM मतपत्र होंगे स्पष्ट और पठनीय! चुनाव आयोग का पारदर्शिता बढ़ाने वाला फैसला

By अंकित सिंह | Sep 17, 2025

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को ईवीएम मतपत्रों की डिजाइनिंग और मुद्रण से संबंधित दिशानिर्देशों को संशोधित करने की घोषणा की, ताकि उन्हें अधिक पठनीय और मतदाता-अनुकूल बनाया जा सके। चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों से शुरू होकर, ईवीएम में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें होंगी। बेहतर दृश्यता के लिए, उम्मीदवार का चेहरा तस्वीर के तीन-चौथाई हिस्से पर रहेगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि नोटा सहित सभी उम्मीदवारों के नाम एक ही फॉन्ट प्रकार और फॉन्ट आकार में मुद्रित किए जाएंगे, ताकि आसानी से पढ़ा जा सके। वहीं, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अधिकतर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को संभवत: कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पडेगी, क्योंकि उनके नाम उनके राज्यों में हुए पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार मतदाता सूची में शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'भारत रूस को युद्ध के लिए फंडिंग कर रहा है', कहने वाले Trump अब Modi को Russia-Ukraine War समाप्त करने में सहयोग के लिए धन्यवाद दे रहे हैं, ये U-Turn कैसे संभव हुआ?

उन्होंने बताया कि ज्यादातर राज्यों में मतदाता सूची का आखिरी विशेष गहन पुनरीक्षण 2002 और 2004 के बीच हुआ था। अगले एसआईआर के लिए इसी साल को उनकी कट-ऑफ तारीख का आधार माना जाएगा। अधिकारियों ने पहले बताया था कि आयोग जल्द ही पूरे भारत में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू करने की तारीख तय करेगा और राज्यों में मतदाता सूची की समीक्षा का काम साल के अंत से पहले शुरू हो सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पिछले एसआईआर के बाद प्रकाशित अपने राज्यों की मतदाता सूची तैयार रखें।

प्रमुख खबरें

HCL Tech का AI पर बड़ा दांव, स्वदेशी Startup Sarvam AI में किया $234 Million का भारी निवेश।

Wholesale Inflation का नया रिकॉर्ड, Fuel और Crude Oil की कीमतों ने दिया बड़ा झटका

Vedanta Restructuring का बड़ा असर, 5 कंपनियों में बंटते ही investors को हुआ ₹63,500 करोड़ का फायदा।

Patna में Bihar सरकार की बड़ी पहल: CRVS प्रणाली में सुधार से आएगा सुशासन!