EVM पर उठ रहे सवालों पर बोला चुनाव आयोग, इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

पटना। ईवीएम की विश्वसनीयता के संबंध में कुछ नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि यह मशीन पूरी तरह मजबूत है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उपग्रह को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो फिर ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? 

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक दलों की ओर से ईवीएम पर सवाल खड़े किए जाते हैं और खासकर चुनाव परिणाम के अपने अनुकूल नहीं होने पर ऐसा होता है। अब तक इस दावे को वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं किया जा सका है।’’ ईवीएम के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने मशीन की विश्वसनीयता के संबंध में कुछ नेताओं द्वारा खड़े किए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मशीन पूरी तरह मजबूत है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। 

इसे भी पढ़ें: ईवीएम पर कांग्रेस का मतभेद सामने आया, उदित राज और कार्ति चिदंबरम ने दिया अलग-अलग बयान 

उन्होंने कहा कि बार-बार स्पष्ट किया गया है और फिर से बता दें कि ईवीएम पूरी तरह मजबूत है और इससे छेड़छाड़ नहीं हो सकती। यहां तक कि उच्चतम न्यायालय ने कई बार इस उपकरण के इस्तेमाल को सही बताया है। जैन ने याद दिलाया कि वर्ष 2017 में आयोग ने राजनीतिक दलों को ईवीएम चुनौती दी थी। उन्होंने कहा, ईवीएम की विश्वसनीयता किसी भी संदेह से परे है। इससे अधिक कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सकते।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ