स्पीति के मतदान केंद्रों की ईवीएम हेलीकॉप्टर के माध्यम से केलांग पहुंची- जिला निर्वाचन अधिकारी

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 01, 2021

केलांग।    लाहौल- स्पीति जिला के स्पीति उपमंडल के तहत 29 मतदान केंद्रों की ईवीएम को  हेलीकॉप्टर के माध्यम से काजा से केलांग पहुंचाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि हेलीकॉप्टर से 29 मतदान केंद्रों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को केलांग के समीप तांदी स्थित हेलीपैड पर उतारा गया और ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना केंद्र के साथ स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर रन फाॅर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

 

उपायुक्त ने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर केंद्रीय पुलिस बल के अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस का सुरक्षा घेरा रखा गया है। उन्होंने ये भी  बताया कि 1 नवंबर को दोपहर 3 बजे मतगणना की प्रक्रिया को लेकर एक समीक्षा बैठक तय की गई है। 

2 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग में स्थापित मतगणना केंद्र में भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक मतगणना की जाएगी।

प्रमुख खबरें

2019 के बाद उद्धव जी ने मुझे कभी आमंत्रित नहीं किया, Maharashtra के एक कार्यक्रम में Devendra Fadnavis और Uddhav Thackeray के बीच दिखी हल्की-फुल्की नोकझोंक

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में बिजली ढांचे को 500 करोड़ का नुकसान

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन का सांकेतिक जन महाभियोग

Muthuramalingam Thevar की जयंती पर पसुम्पोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 10000 पुलिसकर्मी तैनात