पूर्व सांसद ने मोतियाबिंद की सर्जरी से संबंधित बहुराष्ट्रीय कंपनी के लेंस पर चिंता जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

पूर्व सांसद एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास महात्मे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए एक बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा निर्मित इंट्रोक्युलर लेंस (आईओएल) की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की है। महात्मे ने मांडविया से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। राज्यसभा के पूर्व सदस्य महात्मे ने मांडविया को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं आपका ध्यान मोतियाबिंद सर्जरी के लिए आईओएल बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी अल्कॉन से जुड़ी एक गंभीर समस्या पर लाना चाहता हूं। मैंने इसे (लेंस) अपने मरीज संजय भाल्मे को लगाया था। यह अपेक्षा की जाती है कि जो लेंस लगाया गया है वह रोगी के शेष जीवन के लिए पारदर्शी बना रहे।’’

डॉक्टर ने कहा, वे (कंपनी) केवल भारत में ही ऐसा कर सकते हैं। अगर कोई पश्चिमी देश होता, तो उन्हें भारी मुआवजा देना पड़ता। महात्मे ने कहा, मैं इस बात से भी चिंतित हूं कि इसी तरह की समस्या अन्य रोगियों को भी हो सकती है और उनके लिए आपदा पैदा कर सकती है। इससे बचने के लिए और रोगी की दृष्टि की क्षतिपूर्ति के लिए भी मैं इस मामले में आपके हस्तक्षेप की मांग करता हूं ताकि कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इससे सुनिश्चित होगा कि कोई और मरीज इससे प्रभावित न हो।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप