बेहतरीन बजट , इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया हिमाचल भाजपा

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 01, 2022

 शिमला।  केन्द्रिय बजट पर शिमला में प्रतिक्रिया जताते हुये हिमाचल भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जंमवाल ने केन्द्रिय बजट की सराहना करते हुये कहा कि वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेहतरीन बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने  कहा कि इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। व प्रत्येक सेक्टर का भी ख्याल रखा गया है। आधारभूत ढांचे को कैसे मजबूत किया जाये, इसका भी ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि  हमारा भारत आत्मनिर्भर भारत कैसे बने इसकी सीधी झलक इस बजट में दिखाई दे रही है।  जहां हमारा रक्षा बजट का खर्च 58 प्रतिशत होता था। अब  बढकर 68 प्रतिशत रखा गया है।   देश भर में रेलवे का जाल बिछाने की ओर दूरगामी कदम उठाया गया है। जिसमें अब देश भर में 400 नई रेलवे की गाडियां चलेंगी। जिससे आम आदमी को लाळा होगा।  बजट में राज्यों का भी ध्यान रखा गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बजट आम आदमी को निराश करने वाला और अमीरों का बजट है-कांग्रेस

 

वहीं , देश के 1.5 लाख डाकघरों में कोर बैंकिंग प्रणाली प्रारंभ होने से अब ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा प्राप्त करने के लिए बैंकों पर अधिक आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। पिछले दो वर्षों से कोविड महामारी की चुनौती के बावजूद देश में विकास की गति को आगामी कई वर्षों तक निरंतर बनाए रखने के लिए यह बजट अवश्यमेव एक मील-पत्थर साबित होगा। उन्होंने देश के आकांक्षी जिलों में महत्वाकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के माध्यम से विकास को और अधिक गति प्रदान करने के संकल्प पर भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा