Men's Health: शराब का अधिक सेवन डाल सकता है पुरुषों के यौन जीवन पर बुरा प्रभाव, झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं

By एकता | Jul 03, 2022

शराब हमारी सेहत को नुकसान पहुँचाती है, यह बात तो सभी जानते हैं। लेकिन इन्हीं लोगों में से बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें लगता है कि शराब उनकी यौन इच्छा को बढ़ाने का काम करती है। यह एक ऐसी ग़लतफहमी है, जिसे शराब पीने वाला हर व्यक्ति सच मान कर बैठा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शराब का अधिक सेवन करने से लोगों के यौन-जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्यादा लंबे समय तक अधिक शराब का सेवन करने से पुरुषों और महिलाओं दोनों को सेक्स से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, शराब महिलाओं की तुलना में पुरुषों के यौन जीवन को ज्यादा बुरी तरह प्रभावित करती है, जिसकी वजह से पुरुषों को सेक्स और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के इस आर्टिकल में हम पुरुषों की इन्हीं समस्याओं के बारे में बात करेंगे।

अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से पुरुषों के लिए इरेक्शन प्राप्त करना या बनाए रखना मुश्किल हो जाता है, इसी समस्या को इरेक्टाइल डिसफंक्शन के नाम से जाना जाता है। शराब का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन कम हो जाता है, जिसकी वजह से उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है। टेस्टोस्टेरोन वह हार्मोन है जो पुरुषों के यौन कार्यों को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके अलावा शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी होने पर सेक्स ड्राइव भी कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना पुरुषों को पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे पाएं इनसे छुटकारा

ओर्गास्म की समस्या

अधिक शराब का सेवन करने से ओर्गास्म की समस्या भी हो सकती है। शराब पीने के बाद पुरुषों को यौन उत्तेजना महसूस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शराब पुरुषों के दिमाग और गेनिटल्स के बीच संकेतों में अड़चन पैदा करती है, जिसकी वजह से ऐसा होता है। इसके अलावा सेक्स के दौरान पुरुषों को स्खलन आने में कठिनाई हो सकती है या फिर बहुत जल्दी स्खलन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: इन शाकाहारी चीजों को करें डाइट में शामिल, दूर होगी ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी

अन्य समस्याएं

लंबे समय तक शराब का अधिक सेवन करने से पुरुषों का लिंग सिकुड़ लगता है। इसके अलावा शराब से पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी कम होने लगती है। शराब शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर देती है और इसका सीधा असर स्पर्म्स की संख्या, शेप, साइज और क्वॉलिटी पर पड़ता है, जिसकी वजह से पुरुषों को इनफर्टिलिटी की समस्या होने लगती है।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी