Men's Health: सिर्फ एक केले का रोजाना सेवन करने से मिल सकता है कई यौन समस्याओं से छुटकारा

Banana
Prabhasakshi
एकता । Jun 13 2022 4:44PM

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो भी पुरुष शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं उन सभी को रोजाना कम से कम एक केले का सेवन जरूर करना ही चाहिए। केला इंस्टेंट एनर्जी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है और शारीरिक परेशानियां भी दूर होती है।

पुरुष अपनी सेहत को लेकर थोड़े गैरजिम्मेदार होते हैं। खैर यह बात भी सच है कि घर की जिम्मेदारियों के बीच उन्हें खुद की सेहत का ख्याल रखने का समय ही नहीं मिलता है। लेकिन इस बात का खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों को कई शारीरिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है और इसका सीधा असर उनके यौन स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसकी वजह से पुरुषों को स्पर्म काउंट में कमी, स्पर्म क्वालिटी, इनफर्टिलिटी, प्रीमेच्योर इजेकुलेशन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी कई अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना पुरुषों को पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे पाएं इनसे छुटकारा

इन सभी यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए पुरुष डॉक्टर और महंगी दवाईयों का सहारा लेते हैं। लेकिन एक ऐसी चीज है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह चीज और कुछ नहीं बल्कि केला है। केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन बी-6 (Vitamin B-6), प्रोटीन (Protein), विटामिन ए (Vitamin A), फाइबर (Fiber), आयरन (Iron), पोटैशियम (Potassium) कैल्शियम (Calcium), जैसे जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: ऐसा रामबाण इलाज नहीं मिलेगा कहीं! स्पर्म काउंट से लेकर इनफर्टिलिटी की है समस्या तो रोजाना करें इसका सेवन

सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो भी पुरुष शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं उन सभी को रोजाना कम से कम एक केले का सेवन जरूर करना ही चाहिए। केला इंस्टेंट एनर्जी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है और शारीरिक परेशानियां भी दूर होती है। इसके अलावा केले में ब्रोमलिन एंजाइम भी पाया जाता है, जो पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़