Excise Policy Case: केजरीवाल ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, कर दी ये डिमांड, ED और CBI को नोटिस जारी

By अंकित सिंह | May 29, 2025

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग करते हुए अदालत का रुख किया। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया और सुनवाई की अगली तारीख 4 जून तक उनसे जवाब मांगा। केजरीवाल के वकील ने अदालत को बताया कि उनका पासपोर्ट 2018 में समाप्त हो गया था और उन्होंने 10 साल के लिए इसके नवीनीकरण की मांग करते हुए आवेदन दिया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में BJP ने खर्च किए 57.65 करोड़ रुपये, जानें AAP और कांग्रेस ने कितना किया खर्च

सीबीआई और ईडी के अनुसार, आबकारी नीति में संशोधन करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को नीति लागू की और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत तक इसे खत्म कर दिया।

प्रमुख खबरें

Shalimar Bagh Masjid Demolition | दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात को मस्जिद पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी हंगामा! AIMIM ने बताया असंवैधानिक

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था