ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में बने रहने को लेकर उत्साहित हूं: ऋषि सुनक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने कहा है कि वह दौड़ में बने रहने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने यह बात पार्टी के मतदाताओं के सर्वेक्षण में अपनी प्रतिद्वंद्वी लिज ट्रस से पिछड़ने के बाद कही। पूर्व वित्त मंत्री सुनक ने ‘आईटीवी’ चैनल को बृहस्पतिवार को दिए साक्षात्कार में कहा कि उन्हें निश्चित रूप से जीत मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि उनकी प्रतिद्वंद्वी की तत्काल कर-कटौती योजना अर्थव्यवस्था के लिए महंगी साबित होगी। भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता सुनक ने कहा, मैं प्रधानमंत्री पद की दौड़ में बने रहने को लेकर उत्साहित हूं, मुझे लगता है कि मेरे विचार सही हैं।

इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2022 | कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव में रंगभर दने वाले बॉलीवुड के गाने, जो कभी पुराने नहीं होंगे

उन्होंने जुलाई के अंत में ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में हुए नाटकीय घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए कहा कि अंतिम दिनों में जो कुछ हुआ वह थोड़ा अजीब था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसे देखने वाले लोग सोच रहे होंगे कि यह क्या हो रहा है।’’ इस घटनाक्रम के बाद जॉनसन ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी और उनकी जगह नए प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जॉनसन के इस्तीफे से पहले ही सुनक वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके थे।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट